बहरागोड़ा |बहरागोड़ा के पूर्वांचल क्षेत्र के गम्हरिया प्राचीन शिव मंदिर में दो दिवसीय गाजन मेला का आज शुभारंभ हुआ। इस मेले में आज भोक्ता पाठ हुआ। भोक्ताओं को लकड़ी के चौखट पर झुलाया गया। गाजन मेला भगवान शिव के आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। यह गाज़न मेला इस गम्हरिया शिव मंदिर में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। गाजन मेला को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। साथ ही जीभफोड सभी प्रकार के आस्था से जुड़े हुए करतब भी भक्तों ने दिखाया।