बहरागोड़ा |भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड स्थित भूतिया पंचायत के धर्मपुर ग्राम जाकर ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। चापाकल अधिकांश खराब पड़े हैं। इक्का-दुक्का चापाकल से गंदा पानी निकल रहा है। ग्रामवासी गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। युवाओं ने डॉ गोस्वामी से पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए चापाकल को शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वह पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों को भेजकर चापाकल की मरम्मत करवाएंगे। धर्मपुर गांव के निवासियों ने उनसे प्रधानमंत्री आवास तथा उज्ज्वला योजना संबंधी समस्याओं को भी रखा।