बहरागोड़ा |बहरागोड़ा वीणापानी स्टेडियम में वर्ल्ड बुडो सतारियो कराटे एसोसिएशन झारखंड की ओर से एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कराटे प्रशिक्षण में बहरागोड़ा प्रखंड के 8 उच्च विद्यालय के विद्यार्थी शामिल थे। बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय, केबी हाई स्कूल गम्हरिया, खंडामौदा उच्च विद्यालय, पारुलिया उच्च विद्यालय कुमारडूबी, दरखुली उच्च विद्यालय, कैमी उच्च विद्यालय, अजंबर हाई स्कूल पत्थरापाड़ा, शासन ओड़िया उच्च विद्यालय के विद्यार्थी इस कराटे प्रशिक्षण में भाग लिए थे। प्रशिक्षक हिमांशु कुमार और राजा मंडल ने प्रशिक्षण दिया गया।