पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक चेकिंग अभियान में की गई कागजातों की जांच

बाइक चेकिंग अभियान में की गई कागजातों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरागोड़ा |रविवार को बहरागोड़ा थाना के मुख्य बाजार पथ पर कई जगह में बहरागोड़ा पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बहरागोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बहरागोड़ा पुलिस बल सिरिशतल चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बाइक चालकों से वाहन चलाने का लाइसेंस, बीमा, रजिस्ट्रेशन तथा हेलमेट चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान कई वाहनों का कागजात नहीं होने के कारण बाइक को थाना में लाया गया। बाद में वाहन चालकों द्वारा गाड़ी के कागजात दिखाने पर छोड़ा गया। बहरागोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा यातायात नियमों के पालन के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...