बहू ने लगाया पति पर कुकर्म व ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
पलवल| एक महिला ने पति पर कुकर्म व ससुर पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ननद, देवर व सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ससुर हरियाणा पुलिस में एएसआई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी अनीता के मुताबिक 26 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2016 को भारत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था और मना करने पर मारपीट करता था।