पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्चुअल साइंस पोर्टल के जरिए अब स्टूडेंटस सीधे साइंटिस्ट से करेंगे चर्चा

वर्चुअल साइंस पोर्टल के जरिए अब स्टूडेंटस सीधे साइंटिस्ट से करेंगे चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुंठपुर| स्टूडेंटस अब साइंटिफिक आइडिया को डीआरडीओ, इसरो और सीएसआईआर के साइंटिस्ट से साझा कर सकेंगे। हाल ही में राष्ट्रीय विज्ञान और संचार प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भारती व सीएसआईआर ने मिलकर वर्चुअल सांइस पोर्टल तैयार किया है।

इसके माध्यम से स्टूडेंटस को साइंटिस्टों से अपने आइडियास शेयर करने का मौका मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि उनमें वैज्ञानिक व विचारों को बढ़ावा मिलेगा। टीचर्स का मानना है कि यदि स्टूडेंटस इस साइंस पोर्टल पर अपना समय व्यतीत करते हंै, तो वे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बाॅयोलाॅजी जैसे िवषयों पर अपनी अच्छी पकड़ बना पाएंगे। साथ ही उनके आइडिया जनरेट होगा, जिस पर वे अपने विचारों को खुलकर लिख सकते हैं। इससे उनकी राइटिंग स्किल्स बढ़ेगी और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसका फायदा मिलेगा। उन्हें किताबांे और क्लास रूम से हटकर पढ़ाई का नया तरीका मिलेगा। स्टूडेंटस इस पोर्टल के जरिए वे साइंस के किसी भी विषय पर विचार व आर्टिकल लिख सकते है। इन ब्लाॅग की सीनियर साइंटिस्ट की ओर से समीक्षा की जाएगी। यह वर्चुअल पोर्टल है, जिस पर स्टूडेंटस आॅनलाइन जुड़ सकते है।

खबरें और भी हैं...