पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अांधी ने उमझर में कई परिवारों को किया बेघर

अांधी ने उमझर में कई परिवारों को किया बेघर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर| बैकुण्ठपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नगर व उमझर में दो दिन पहले आई तेज आंधी ने कई मकानों के छप्पर को उड़ा दिया वहीं कई पेड़ धराशायी हो गए बिजली के खम्भे गिर जाने की वजह से ग्राम नगर के बगइचापारा की बिजली भी बन्द पड़ी है। इस सम्बंध में ग्राम के पंचायत सचिव दिनेश ने बताया कि तेज तूफान से ज्यादा छतिग्रस्त मकानों के स्वामियों के आवेदन हमारे पास आए हैं जिन्हें पटवारी के पंचनामे के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। किसान अज्जू रजक हीरासिंह बल्लू रामचरण शेन व श्यामाबाई ने बताया कि हमारा मकान पूरी तरह से उजड़ गया है रहने लायक भी नहीं बचा ग्राम पंचायत में आवेदन लगा दिए है राधेश्याम सरपंच ग्राम पंचायत नगर ने बताया सभी पीड़ित परिवारों के नुकसान का जायजा ले लिया गया है पटवारी के प्रतिवेदन के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आंधी से घरों के छप्पर भी उड़ गए। बेघर हो गए कई परिवार।

खबरें और भी हैं...