पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की समस्या से तंग लोग भूख हड़ताल पर बैठे

बिजली की समस्या से तंग लोग भूख हड़ताल पर बैठे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने के कारण नगरपालिका परिषद् बैकुण्ठपुर व नगरपालिका परिषद् शिवपुर चरचा के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। इस प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया।

शिवपुर चरचा नपाअध्यक्ष अजीत लकडा ने बताया कि नगरपालिका के गेज डेम के पास इंटकवेल में वर्तमान में उरुमदुगा के फीडर से विद्युत सप्लाई की जाती है। यहां रोजाना 4 से 6 घंटे लाइट कटना आम बात है। क्योंकि इस फीडर में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी जुड़े हुए हैं। जिसकी वजह से यहां हमेशा कटौती होती रहती है। विद्युत कटौती के चलते यहां पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इस बारे में कई बार विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी गई। लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं अभी तक नगरपालिका शिवपुर चरचा के कई वार्डो में विद्युत का विस्तार भी नहीं किया गया। इस मौके पर बैकुण्ठपुर नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय के कई वार्डो में वार्डवासी लो-वोल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। कई वार्डो में पोल विस्तार के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपकर ध्यानकर्षण कराया गया सुधार की मांग की गई लेकिन विभाग ने कोई निराकरण नहीं किया है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने भी बिजली समस्या को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भूख हड़ताल में बैठे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, अजय सिंह, संजीव सिंह, लल्ला यादव, आशीष डभरे, रामाधार टोप्पो, रामदास, विपिल शुक्ला, लालदास महंत, मनीष बजाज, सौरभ गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

नगरपालिका के गेज डेम के पास इंटकवेल में उरुमदुगा के फीडर से विद्युत सप्लाई 4 से 6 घंटे बाधित रहने से समस्या

बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से गुस्साए लोगों ने कहा- निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं...