पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसपी को ज्ञापन देकर लोग बोले पुलिस ने बेच दिए है उनके मवेशी

एसपी को ज्ञापन देकर लोग बोले- पुलिस ने बेच दिए है उनके मवेशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाडाखोह जनकपुर निवासी तीरथ जोगी, तानू जोगी व धनपत जोगी ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को ज्ञापन सौंपते हुए जनकपुर थाना में पदस्थ दरोगा पर उनके पालतू मवेशियों को जब्त कर बेचे जाने का आरोप लगाया है।

एसपी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि 7 मई को वह लोग अपने 6 भैंस, 12 भैंसा को जंगल चरने के लिए छोड़े थे। जब वे वापस घर नहीं पहुंचे तो हम लोग उन्हें खोजते-खोजते रेढ़ ग्राम के पास पहुंचे। मवेशियों का झुंड जंगल में मिल गया। मवेशियों को ला रहे थे। रास्ते में पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और धमकी देते हुये कहा कि ये चोरी का माल बताया। कहा 20 हजार रुपए देने पर मवेशी छोड़ूंगा। इसी दौरान कार से दरोगा भी पहुंचे। डर के मारे हम लोग घर भाग गए। इसके बाद पुलिस दल हमारे मवेशियों को कहां ले गई हमें नहीं मालूम है। दोबारा खोजबीन के दौरान पता चला कि पुलिसकर्मी एक ट्रक में मवेशियों को लाद ले गए हैं। ग्रामीणों ने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों के आरोप निराधार नियमानुसार की कार्रवाई

अनुज गुप्ता, एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ ने बताया कि सभी मवेशियों को गौशाला सूरजपुर भेजा गया है। ग्रामीणों के लगाए गए आरोप निराधार हैं। पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...