देश भक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 तक
बैकुण्ठपुर| जिला स्तरीय देश भक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन 21,22 व 23 मई को मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। इससे पहले बाल मंदिर प्रांगण में आॅडिशन रखा गया है। केपी सिंह स्मृति के पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 16 वर्ष से अधिक उम्र के की महिला-पुरुष के लिए दो वर्ग बनाए गए हैं। विजेता समूह के प्रतिभागियों को 5 हजार, द्वितीय 3 हजार और तृतीय आने वाले प्रतिभागी को 2 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।