- Hindi News
- National
- सड़क के ऊपर से निकली लाइन में काफी नीचे लटक रहे िबजली के तार, हादसे की आशंका
सड़क के ऊपर से निकली लाइन में काफी नीचे लटक रहे िबजली के तार, हादसे की आशंका
नगर पालिका परिषद के कई वार्ड खासतौर पर मुख्य मार्ग में बिजली विभाग के लगाए गए पोल में बिजली सप्लाई के लिए जो तार खींचा गया है। उसकी हाइट कम होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। दूसरी ओर बाजार में लगे हैवी ट्रांसफार्मर के नीचे व्यापारी दुकाने लगाए रहते हैं। जो बेहद खतरनाक हैै। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका इन जगहों पर बनी रहती है।
नगर के बैकुंठपुर-चिरमिरी मुख्य मार्ग और घड़ी चौक से कलेक्टोरेट पहंुच मार्ग में कई जगह 11 केवी हाईटेंशन तार को 7 से 10 फीट की उंचाई में झूलते हुए देखा जा सकता है। जिसकी हद में हैवी वाहन कभी भी आ सकते हैं। वहीं हाथ ऊपर करने से भी तार टच हो सकता है। इन खतरों को देखते को हुए आस-पास के लोगों का कहना है कि तार को और टेंशन देकर पांच फीट तक ऊंचा किया जाना चाहिए। जिससे खतरे की आशंका टल जाए। दूसरी साप्ताहिक बाजार में असुरक्षा के बीच हैवी ट्रांसफार्मर के नीचे दुकानदार अपनी और ग्राहकों की जान खतरे में डाल दुकानदारी करते हैं। लगभग 6 साल पहले चिरमिरी में इसी तरह गर्मी में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया था और आग लग गई थी। हालांकि रात का समय होने के कारण आसपास किसी के नहीं रहने कारण जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ था।
नीचे आ गई लाइन के तार ऊपर करा दिए जाएंगे
इस संबंध में विद्युत विभाग के ई-एचके चंद्रा ने बताया कि बाजार में लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर कटीले तार की फेसिंग कराने प्रक्रिया की जा रही है और जहां भी तार कम हाइट पर झूल रहे हैं, सर्वे कर टेंशन देकर हाइट और ऊपर करा दी जाएगी।
ओवर लोड वाहनों में भरे सामान से खतरे की आशंका
बैकुंठपुर चिरमिरी मुख्य मार्ग सहित कई वार्ड में इसी तरह की बिजली सप्लाई व्यवस्था बनाई गई है। मचंगवां गावं की ओर जाने वाली सड़क में कुछ इसी तरह का तार सड़क के दूसरी और खींचा गया है। इस कारण वाहनों जिनमें ओवर लोड और तार के बीच दूरी कम होती है। बस, ट्रक जिस पर सामान लदे होते हैं, वे 11 केव्ही बिजली तार के संपर्क में कभी भी आ सकते हैं। स्थानीय नागरीकों की मांग है कि समय रहते नगर के एेसे खतरे वाले जगहों से तार की उंचाई अधिक की जाए। जिससे बड़े हादसे को टाला जा सके।