- Hindi News
- National
- नपा अध्यक्ष इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा, विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग
नपा अध्यक्ष इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा, विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग
बैकुण्ठपुर| नपा के कई वार्डों में बिजली के खंभे झुक गए हैं। दूसरी ओर कई खंभे खराब हो चुके हैं। तत्काल बदलने की आवश्यकता है। नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने विद्युत विभाग के इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर शहर की विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है।
नपा अध्यक्ष ने सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि दो माह पहले डीई ने कचहरी पारा का निरीक्षण किया गया था। जहां पर उन्हें डैमेज हालत में एक पोल मिला था जिसे पांच दिनों के भीतर बदलने कहा गया था लेकिन दो माह बाद भी नहीं बदला जा सका है। अब आए दिन आंधी तूफान चल रही है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वार्ड 18 गढे़लपारा में स्वीकृति के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा सका है। लोग यहां लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। वार्ड 1,2 और 8 में बिजली पोल के विस्तार के लिए राशि मंजूर होने के बाद भी पोल लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है।