बड़े स्टेशनों से 5 किमी के दायरे में मिलेगा रेल टिकट, एप लांच
बैकुण्ठपुर| ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब पेपरलेस अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार मोबाइल टिकटिंग एप लांच कर दिया गया है। इस एप के जरिए रेलवे बुकिंग काउंटर ई-बैंकिंग से जुड़ गया है। अब 5 किलोमीटर के एरिया में रहकर यात्री टिकट बुक करा सकते हैं। यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के तहत आने वाले 78 स्टेशनों में लागू कर दी गई है। नागपुर मंडल के इतवारी से रसमड़ा तक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मतलब छोटे शहरों से जो लोग बड़े शहरों की ओर यात्रा करते है उन्हें अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई बार टिकट लेने के चक्कर में ट्रेन छूट जाती है या फिर बिना टिकट की ट्रेन मंे चढ़ना पड़ता है लेकिन अब एेसा नहीं होगा, क्योंकि एप के जरिए यात्री मोबाइल पर ही भुगतान कर टिकट पा सकते हैं। अभी तक यह सुविधा रिजर्वेशन टिकट बुक कराने के लिए दी जा रही थी। अनारक्षित टिकट में यह सुविधा मिलने से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। उन्हें बुकिंग काउंटर के बाहर लंबी लाइन में लगकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। 245 जगह पर उपलब्ध है। यात्रा का शुरुआत टिकट क्रय करने के तीन घंटे के अंदर करना होगा। यात्रा के दौरान यात्री चल टिकट निरीक्षक को जांच के दौरान अपने एंड्रायड मोबाइल पर टिकट को दिखाकर पुष्टि करना अनिवार्य होगा।