बैकुण्ठपुर| अपने दोस्तों के साथ फार्म हाउस में पार्टी मना रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश यादव को अपनी प|ि के साथ जबरजस्ती करता देख पप्पू शर्मा ने गुस्से में आकर कमलेश को चाकू से हमला कर दिया। जिससे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कमलेश को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में कमलेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिटी कोतवाली में मृतक की मां मानमती ने रिर्पोट दर्ज कराई है कि उसका बेटा कमलेश आ. रघुनंदन यादव 25 वर्ष खुटरापारा बरदई के एक फार्म हाउस में काम करता था। साथ ही साथ उत्तरप्रदेश थाना जलेश्वर जिला एटा का रहने वाला पप्पू शर्मा आ. नेकराम शर्मा भी उसी फार्म हाउस में काम करता था। घटना की रात 10.30 बजे प|ि से छेडकानी की बात को लेकर बचाव करने पर पप्पू ने कमलेश के उपर चाकू से हमला कर दिया। जिसे आसपास के लोगों के द्वारा उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत होगी। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लेकर आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।