पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएड में एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी

बीएड में एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर ने राज्य में पहली बार 4 वर्षीय बीएड कोर्स मंे दाखिले को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके अंतर्गत इस साल इस पाठयक्रम मंे दाखिला प्रवेश परीक्षा के मेरिट आधार पर दिया जाएगा।

इस पाठयक्रम के लिए 150 सीटें निर्धारित है। पाठयक्रम में प्रवेश के लिए युवाओं को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है। प्रवेश परीक्षा आॅनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून निर्धारित की गई है। वर्तमान मंे व्यापमं के वेबसाइट से आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह पाठयक्रम बीए और बीएससी के साथ चार वर्ष का होगा। वहीं इस पाठयक्रम मंे दाखिले के लिए संबंधित अभ्यर्थी को 12वीं उर्तीण होना आवश्यक है।

प्रवेश परीक्षा में नहीं होगी माइनस मार्किंग

व्यापमं ने प्रवेश परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अनुसार प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें कक्षा 12वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। इससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। परीक्षा के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपए, ओबीसी 150, एसटी-एससी वर्ग के लिए 100 रूपए है। परीक्षा केवल संभागीय मुख्यालय बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग सहित अन्य दो सेंटरों पर 1 जुलाई को होगी।

खबरें और भी हैं...