पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राउंड वाटर 5 मीटर तक नीचे गिरा, अवैध बोर उत्खनन जारी

ग्राउंड वाटर 5 मीटर तक नीचे गिरा, अवैध बोर उत्खनन जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर के आदेश के बाद भी हर साल जिले में 200 से अधिक बोर बिना अनुमति के हो रहे है। इसे रोकने अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि तेजी से जिले का जल स्तर नीचे गिर रहा है। दूसरी ओर आसानी से पानी प्राप्त करने बोर का अवैध व्यवसाय चल रहा है।

भीषण गर्मी में पेयजल की दिक्कत ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में बढ़ने लगी है। जिले में करीब 13 हजार हैंडपंप इंस्टाॅल किए गए हैं। इसमें 50 फीसदी हैंडपम्प किसी न किसी कारण से बंद पड़े हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 20 फीसदी तो तकनीकि कारण से खराब हंै और बाकी जल स्तर नीचे गिरने के कारण ड्राय हो गए हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी और गर्मी बढ़ेगी। यही वजह है कि पेयजल, निस्तारी और मवेशियों के लिए पीने के पानी की दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ गई है। अप्रैल के बाद अब मई की भीषण गर्मी में जल समस्या विकराल रूप लेने लगी है। हालाकि बैकुंठपुर में सात ओवरहेड पानी टंकी और टंैकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है लेकिन इसके बाद भी जामपारा, महलपारा, सागरपुर सहित अन्य कई वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की परेशानी बढ़ गई है।

डेम और तालाब का पानी तेजी से सूख रहा है

गौरतलब है कि जिलेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे के कई तालाब मैदान में बदल गए हैं। बात अगर झुमका बांध की करें तो जल भंडारण क्षमता से आधा पानी भी इस समय बांध में नहीं रह गया है। मई महीने की तेज गर्मी और झुलसा देने वाली गर्मी में तेजी से तालाब, डेम में स्टोर पानी का वाष्पीकरण हो रहा है। जिससे डेम और तालाब का पानी तेजी से सूख रहा है।

जिले में औसत 5 मीटर से अधिक तक घटा जल स्तर

पीएचई के अनुसार जिले के पांचों ब्लाक में जल स्तर 3-5 मीटर तक नीचे गिरा है। सर्वे के अनुसार ब्लाक खड़गवां के 44 गांव जिनमें कोड़ा, मेंड्रा, धवलपुर, पैनारी, देवाडांड, सलका, फुनगा, बेलबहरा, कटकोना, जरोंधा, सकड़ा, संेधा, पीपरबहरा, उधनापुर, आमाडांड, तामडांड ग्राम पंचायत के कई गांव के लोगों को पानी के लिए परेशानी बढ़ गई है।

कलेक्टर बोले- अवैध बोर की जांच कराएंगे

कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने बताया कि बिना अनुमति बोर होने की जानकारी अभी मिल रही है। इसकी जांच कराएंगे। वही शहर में बोर करने घूम रहे वाहनों की भी जांच शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...