पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार महीने में 557 लाेगों को कुत्तों ने काटा अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन हुअा खत्म

चार महीने में 557 लाेगों को कुत्तों ने काटा अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन हुअा खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िजले में अप्रैल 2018 की स्थिति में 210 एंटी रैबीज वैक्सीन होने की जानकारी मिली। इधर मनेंद्रगढ़ में एक बच्चे को रविवार को कुत्ते ने काटा तो सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने की बात बीएमओ के ने कही। हालांकि इन दिनों छग मेडिकल कॉर्पोरेशन द्वारा पिछले दो महीने से सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन सहित अन्य दवाओं की सप्लाई नहीं की जा रही है। जबकि जनवरी 2018 से अप्रैल तक 557 मामले कुत्तों के काटने के आ चुके हैं।

बीएमओ कह रहे हैं कि दवा के लिए सीएमएचओ पत्र लिखा है। सीजीएमएससी को भी जानकारी दी गई है। इसके बाद भी रैबीज के डोज की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जबकि स्वास्थ विभाग से जानकारी मिली कि सीजीएमएसी से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाएं सप्लाई होती हैं। दवाओं की सप्लाई नहीं होने के कारण जिले के अस्पतालों में कुत्ते काटने के शिकार हुए लोगों को निशुल्क वैक्सीन नहीं मिल पा रहा है।

नगर पालिका ने नहीं चलाया आवारा कुत्तों को पकड़ने का अिभयान

बैकुंठपुर की मुख्य सड़कों पर घूमते रहते हैं आवारा कुत्ते, नगर पालिका नहीं पकड़वाती।

इंजेक्शन हुए खत्म

मनेंद्रगढ़ में डाॅग बाइट के एक केस में रविवार को ही डाॅक्टर ने जवाब दे दिया कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी उनके पास सिर्फ 20 डोज बचा है। जिस हिसाब से केस आ रहा है, उसे लग रहा है कि डोज 5 दिन में खत्म हो जाएगा।

दहशत में हैं लोग

स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 में जनवरी से दिसम्बर तक डाॅग बाइट के 835 केस आए थे। जबकि 2018 में चार महीने में ही 557 केस आ चुके है। मतलब साफ है कि जिले में कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत का महौल है।

महंगे इंजेक्शन मजबूरी

सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों समेत जिले में एंटी रैबीज की कमी बनी हुई है। मजबूरी में लोगों को मेडिकल से इंजेक्शन खरीदकर उपचार कराना पड़ रहा है। ऐसे में गांव के मरीज भी जिला अस्पताल में रेफर हो रहें हैं। वैक्सीन की इस कमी का फायदा निजी दुकानदार भी उठा रहें हैं।

क्या कहते हैं अफसर

शासन से तीन महीने से नहीं हुई एंटी रैबीज की सप्लाई

एंटी रैबीज डोज की सप्लाई बीते तीन महीने से शासन स्तर पर ही नहीं हो रही है। जिसके कारण थोड़ी दिक्कत बनी हुई है। दूसरी दिक्कत आॅनलाइन इंट्री को लेकर हो रही है। जिसे जल्द ही दूर कर लेंगे। -एसएस पैंकरा, सीएमएचओ

अस्पताल में दो महीने से एंटी रैबिज की सप्लाई नहीं

अस्पताल में दो महीने से एंटी रैबीज वैक्सीन की सप्लाई बंद है। जिसके कारण मरीजों को मेडिकल से खरीदकर उपचार किया जा रहा है। -सीएचसी बीएमओ, मनेंद्रगढ़

अस्पताल में उपलब्ध है एंटी रैबीज इंजेक्शन

जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डाॅग बाइट्स के उपचार के लिए एंटी रैबीज डोज उपलब्ध है। -डा.एसके.गुप्ता, सीएस जिला अस्पताल

खबरें और भी हैं...