बैकुंठपुर| आॅल इंडिया काउंलिस फाॅर टेक्निकल एजुकेशन की ओर से नेशनल डाॅक्टोरल फेलोशिप स्कीम की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है। इसमें बताया गया है कि इसका उद्देश्य रिसर्च को बढ़ावा देना है और यह स्कीम एआईसीटीई से संबंद्धता प्राप्त संस्थानों के लिए ही है। इसके तहत अधिकतम 3 साल के लिए ग्रांट दी जाएगी। इसके तहत हर साल 150 प्रतिभागियों को फायदा दिया जाएगा।