बैकुण्ठपुर| आज मंगलवार को गायत्री मंदिर बाजार पारा में सुबह 10 बजे से पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में मेगा योग ओपन चैंपियनशिप 2018 के आयोजन किया गया है। इसे के लिए संभागीय प्रभारी संजय गिरि की अध्यक्षता में जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमें पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी एवं सभी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आयोजन के सदस्यों ने सामाजिक, आध्यात्मिक, किसान, कर्मचारी, अधिकारी संगठन के पदाधिकारी बैठक में आने की अपील की है।