बैकुण्ठपुर| अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू सिंह पिता रामकृपाल 20 वर्ष निवासी रटगा अपनी बाईक में सवार होकर अपने गांव रटगा से तेंदूपत्ता अपनी मोटर साइिकल में लेकर खडगवां बेचने के लिए जा रहा था। तभी ग्राम सलका के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल सवार बबलू को ठोकर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवक के खिलाफ पतासाजी शुरू कर दी है। वहीं मर्ग कायम कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है।