पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत को नई ऊर्जा व शक्ति पूर्व पीएम राजीव गांधी ने दी थी: योगेश

भारत को नई ऊर्जा व शक्ति पूर्व पीएम राजीव गांधी ने दी थी: योगेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बैकुंठपुर

राजीव गांधी विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र भारत के एक ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिनकी उदार सोच, स्वप्नदर्शिता व्यापक दृष्टि में भारतवर्ष को एक नई ऊर्जा और एक नई शक्ति दी है। देश को विश्व के अन्य उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देने वाले सबसे कम उम्र के वे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 21 वीं सदी का स्वप्न देते हुए भारत को वैज्ञानिक दिशा दी।

यह बात राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री योगेश शुक्ला ने कही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस परिवार ने स्थानीय प्रेमाबाग में स्थित बंग भवन में स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नजीर अजहर, राजीव कांग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पीसीसी सहयोजित सदस्य संगीता राजवाड़े, जिला प्रवक्ता प्रदीप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, बृजवासी तिवारी, प्रवीण भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष यूसुफ इराकी, रवि शंकर राजवाड़े, ब्लॉक महामंत्री दीपक गुप्ता, आशीष ढबरे, राजीव गुप्ता, अर्पित गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...