- Hindi News
- National
- तेज हवा से रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन पांच घंटे खड़ी रही, यात्री हुए परेशान
तेज हवा से रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन पांच घंटे खड़ी रही, यात्री हुए परेशान
सोमवार की शाम आए तेज अंधड़ व तूफान के चलते जिले में रेल सेवा बाधित रहा। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण ओएचई तार टूट गया। तार टूटने की वजह से शहडोल अंबिकापुर ट्रेन लगभग 4 घंटे तक दर्रीटोला स्टेशन में खड़ी रही। वहीं इस ट्रेन के प्रभावित होने के कारण दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन विलंब से रवाना हुई। ओएचई वायर टूटने के कारण अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन 2.25 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर पांच घंटे विलंब से सुबह 4.20 पर अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन बैकुंठपुर रोड पहुंची।
सोमवार की दोपहर से ही जिले में तेज अंधड़ व तूफान चलने से लोग परेशान रहे। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। ट्रेनों के लेट अाने से कारण कई यात्रियों को अन्य वाहनों से सफर करना पड़ा इससे काफी पेरशान हुए।
मशक्कत के बाद जोड़ी आेएचई तार की लाइन
ओएचई तार टूटने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे का टीआरडी विभाग व्यवस्था बनाने में जुट गया। इधर व्यवस्था बाधित होने के कारण जहां शहडोल अंबिकापुर को दर्रीटोला स्टेशन में खड़ा कर दिया गया वहीं जबलपुर अंबिकापुर ट्रेन को भी रास्ते में ही रोक दिया गया। लगभग ४ घंटे में व्यवस्था बहाल होने के बाद ११.३४ बजे शहडोल अंबिकापुर ट्रेन को अंबिकापुर के लिए रवाना किया गया।
पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी रहे लापता
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग को राजधानी रायपुर और स्टील सिटी से जोडऩे वाली रेल सेवा का हाल इन दिनों रेलवे ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। हालत ये है कि रात 1.30 बजे तक यात्री 9.00 बजे पहुंचने वाली अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस का इंतज़ार साढ़े चार घंटो तक करना पड़ा। बैकुंठपुर प्लेटफॉर्म पर मुसाफिर हलाकान रहे। ट्रेन कब आएगी इसका जवाब तो दूर ट्रेन लेट क्यों है ये भी बताने वाला कोई नहीं था।