- Hindi News
- National
- शार्ट सर्किट से कार से निकलने लगी आग की लपटें सवार चार लोगों ने गाड़ी से निकलकर बचाई जान
शार्ट-सर्किट से कार से निकलने लगी आग की लपटें सवार चार लोगों ने गाड़ी से निकलकर बचाई जान
मनेन्द्रगढ़ जनकपुर मार्ग पर फुलझर नाला के पास सोमवार की शाम चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान कार में सवार पांच लोगों ने किसी तरह खतरे को भांपते हुए कार से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू तिवारी, सचिव वैदेहीशरण तीन महिलाओं के साथ कार से माड़ीसरई की ओर जा रहे थे। गाड़ी फुलझर नाला के पास पहुंची अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। खतरे की आशंका होते ही गाड़ी में सवार सभी लोग गाड़ी से वह लोग गाड़ी से उतरकर दूर चले गए। इस दौरान देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। माना जा रहा है कि शॉट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि न होने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल कर रही है।
आग की लपटेां में घिरी कार।
कव्वाली सुनने गए ग्रामीण के घर में आग से 10 हजार का सामान जला
सोनहत| ब्लॉक मुख्यालय के धुम्माडाड़ मोहल्ले में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण के घर में आग लगा दी। उस वक्त घर में कोई नहीं था, परिवार के सदस्य कव्वाली सुनने स्टेडियम गए थे। जानकारी के मुताबिक धुम्माडाड़ मोहल्ला में तेंदूपत्ता गोदाम के पास निवासरत नन्दू यादव रविवार की रात मिनी स्टेडियम में प्रोग्राम देखने गया हुआ था। इस बीच किन्ही अज्ञात तत्वों ने सूने घर के छप्पर में आग लगा दी। परिवार के सदस्य जब सुबह लौटे तो देखा कि आग से दो कमरों में लगे छप्पर में लगी लकड़ी पूरी तरह से जल गई। जबकि एक कमरे खाट पर रखी कपड़े बर्तन, खाद्य सामग्री भी आग से जल गई। इस आग से करीब 10 हजार रु से ज्यादा की नुकसान बताया है।