योग ओलंपियाड के लिए आवेदन 18 कई तक
बैकुण्ठपुर| राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी योग के माध्यम से स्वास्थ्य और सौहार्द्र को बढ़ावा देने स्कूली स्टूडेंटस के लिए योग ओलंपियाड का आयोजन करने जा रही है। जो ब्लाॅक स्तर से शुरू होकर जिला स्तर, राज्य स्तर से शुुरू होकर राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह 18 से 20 जून को आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए 18 मई तक आवेदन किया जा सकता है।