बैल की कुएं में गिरने से मौत, मालिक ने की मुआवजा देने की मांग
नगर| बैकुंठपुर विकास खंड के ग्राम नगर पहाड़पारा में किसान धर्मपाल सिंह का बैल गांव के ही एक बन रहे कुए में गिर गया। जहां गहराई ज्यादा होने के कारण बैल की मौत मौके पर ही हो गई। जिसकी सूचना सरपंच सहित सम्बंधित विभाग को किसान ने दे दी है। इस बारे में किसान धर्मपाल ने बताया कि उसके पास एक जोड़ा ही बैल थे, इसमें से एक कि मौत के बाद तत्काल वह दूसरा बैल नहीं खरीद सकते, ऐसे में वह इस साल की खेती नहीं कर पाएंगे । किसान द्वारा जिला प्रसाशन से मुवावजे राशि प्रदान करने की गुहार लगाई गई है।