बैकुंठपुर| शिवसेना इकाई ने घडी चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बनारस में हुए पुल हादसे में मृत 18 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने इस मौके पर इस हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शिवसेना के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी माहौल में व्यस्त सत्ताधारी पार्टी जीत का जश्न मना रही है, तो वहीं कांग्रेस इसमें व्यस्त है कि किसी तरह जीत मिल सके, किसी को जनता से सरोकार नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में शिवसेना जिला अध्यक्ष महेंद्र पांडे, शिवसेना जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, शिवसेना जिला महासचिव सुशील मालिक, शिवसेना युवा नगर प्रमुख हरीश यादव, विकास यादव, हेमंत यादव, महेंद्र सिंह, मोहन यादव, सुमित केरकेट्टा, रोशन देवांगन, अमित शर्मा, नीरज गुप्ता, किशन कुमार, संजय कुमार, आकाश सिंह, राम यादव, प्रकाश सिंह, दुर्गेश साहू, प्रदीप, राहुल, ओम, संतोष राजवाड़े, अभिषेक ठाकुर, अक्षय राजवाड़े, विमल पुरी सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।