पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से शुरू होंगे रोजा इस साल 15 घंटे रहेगा रोजा रखने का समय

आज से शुरू होंगे रोजा इस साल 15 घंटे रहेगा रोजा रखने का समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुंठपुर| इस बार रोजेदारों को सब्र का इम्तिहान कुछ ज्यादा ही देना पड़ेगा। इस बार के रमजान माह में रोजे तकरीबन 15 घंटे के होंगे। लगातार दूसरे वर्ष मई में रोजा का महीना शुरू हो रहा है। आज से रोजे शुरू हो जाएंगे और 16 जून को ईद का जश्न मनाया जाएगा। जानकारों के मुताबिक अलग-अलग जगहों के हिसाब से समय में कुछ बदलाव हो सकता है। शब-ए-बरात के बाद रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक इस साल रोजे साढ़े 15 घंटे से ज्यादा के होंगे। पहले रोजे के सहरी का समय सुबह 3.43 तथा इफ्तार शाम 6.31 पर खोला जाएगा। इसी तरह आखिरी रोजे की सहरी का समय भोर में 3.34 मिनट और इफ्तार शाम को 6.44 मिनट पर होगा। इस बार भी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच रोजे की शुरुआत होगी। खुदा की इबादत करने वाले गर्मी के कारण रोजे नहीं छोड़ेंगे। साल में 10 दिन हो जाता है कम- इस्लामी कैलेंडर और अंग्रेजी कैलेंडर में एक साल में 10 दिन का अंतर आता है।

खबरें और भी हैं...