पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 वर्ष से काम कर रहे सचिवों का डेढ़ गुना होगा ग्रेड पे

15 वर्ष से काम कर रहे सचिवों का डेढ़ गुना होगा ग्रेड-पे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुंठपुर| 15 साल से अधिक तक पंचायतों में काम करने वाले पंचायत सचिवों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब उनका ग्रेड-पे भी बढ़ा दिया है साथ ही मंहगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों की तरह कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष जुलाई मंे उनकी 3 प्रतिशत की दर से वेतन वृद्धि भी होगी। वित्त विभाग ने 14 मार्च को इसकी मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू मानी जाएगी। पंचायत सचिव वेतनवृद्धि की मांग लम्बे समय से कर रहे थे। इसके लिए कई बार हड़ताल, धरना-प्रदर्शन भी किया गया लेकिन उनकी बात सरकार ने अब मानी हैं। बता दें कि चुनावी साल में सरकार ने उनकी मांग मान कर अपने जमीनी कैडर को मजबूत करने की कोशिश भी की है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने 15 मई को आदेश जारी कर दिया है।

खबरें और भी हैं...