इंडियन इंस्टीटयूट आॅफ टूरिज्म एंड टेªवल मैनेजमंेट आईआईटीटीएम के ग्वालियर, भुवनेष्वर, नोयडा, और नेल्लोर कैंपस में बीबीए में अब 300 सीट पर एडमिशन होगा। 2017 मंे बीबीए में 240 सीट पर एडमिशन हुआ था, इस बार 60 का इजाफा किया गया है। इसके अलावा एमबीए मंे आईआईटीटीएम के चारों कैंपस में 600 सीट पर एडमिषन होगा। एडमिशन के आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख संस्थान की ओर से बढाई गई है। अब इच्छुक स्टूडेंटस 20 मई तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इस बार बीबीए और एमबीए के लिए संस्थान ने देश भर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए हंै। बीबीए की लिखित परीक्षा 3 जून को होगी। एमबीए के लिए 25 साल आयु निर्धारित की गई है। इसके लिए कैट, मैट, जीमैट, सीमैट का स्कोर कार्ड लगेगा और इसके लिए 70 प्रतिशत नम्बर जोडे़ जाएंगे। 15 प्रतिशत ग्रुप डिस्कशन और 15 प्रतिशत पर्सनल इंटरव्यू के नम्बर जुडे़ंगे। 18 से 22 जून तक जीडीपीआई होगा और 14 जून को मेरिट लिस्ट आएगी।