भास्कर संवाददाता|चिरमिरी.बैकुंठपुर
सीएम की विकास यात्रा शुरू होने से पहले हड़बड़ी मंे विद्युतकर्मी बिजली के खम्भे में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही चढ़कर काम करने लगे। उन्हें अपनी जान भी परवाह नहीं रही है। जबकि बिजली के खम्भे में चढ़ने से पहले कमर में बेल्ट, सिर में हेलमेट और हाथ में ग्लब्स अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
बुधवार को शाम चार के बाद सीएम के विकास यात्रा निकलनी थी। जान जोखिम में डालकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी कर्मचारी जूटे रहे। बड़ा बाजार मुख्य मार्ग पर बिजली के खम्भे में दो विद्युतकर्मी लाइन सुधारने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही चढ़ गए है। एेसे में किसी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में बचाव के लिए उनके पास कोई साधन नहीं था। जैसे बिजली के खम्भे मंे चढ़ने के लिए कमर में बांधने बेल्ट, अगर किसी कारण से खम्भे से गिरे तो सिर में चोट न लगे इसके लिए हेलमेट होना जरूरी है। लेकिन हड़बड़ी इतनी कि जान जोखिम में डालकर लाइन सुधारने विद्युतकर्मी सिर गमछा बांधकर चढ़ गए। सालभर पहले पटना ग्राम पंचायत में इसी तरह बिना सुरक्षा साधनों के ठेकाकर्मी द्वारा बिजली के खम्भे में चढ़कर लाइन सुधारने का काम किया जा रहा था। उस वक्त दुर्घटना होने पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी बिजली विभाग नहीं चेता और वैसी गंभीर लापरवाही संवेदनशील विकास यात्रा की तैयारी के दौरान चिरमिरी के बड़ा बाजार में देखने को मिला।