सोनहत| बैकुण्ठपुर से सोनहत सहित ग्रामीण इलाकों में चलने वाली करीब सभी बसों को शुक्रवार को चिरमिरी में आयोजित विकास यात्रा के लिए अधिग्रहित कर लिए जाने से यात्री दिन भर परेशान होकर बसों के आने की जानकारी लेते रहे। शाम तक करीब कोई भी बस के साथ अन्य वाहन नहीं मिलने से उन्हें काफी निराशा हुई। लोग चाहकर भी बसों के नहीं होने से यात्रा नहीं कर पाए। जबकि मुख्यालय में भी बसों के नहीं चलने से लोगों की चहलकदमी नहीं रही। गौरतलब है, ब्लाक सोनहत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों में करीब दिन भर आधे दर्जन से ज्यादा बसें नियमित चलती है।