समय पर जनरेटर नहीं चलाने से प्रभावित हो रहे कार्य
सौर बाजार | प्रखंड मुख्यालय में जेनरेटर ऑपरेटर की मनमानी के कारण कंप्यूटरीकृत आधारित विभिन्न कार्यों के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के बाद जेनरेटर समय पर चालू नहीं किया जाता है। इस वजह से आरटीपीएस कार्यालय से जुड़े कार्य बाधित हो रहे है। जाति, आवासीय, आय प्रमाण-पत्र सहित अन्य कार्यों से आने वाले लोगों के साथ बिजली की समस्या के कारण समय पर काम नहीं होने से तूतू-मै मैं की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आरटीपीएस कार्यालय प्रभारी रंजन टोपो ने बताया कि जेनरेटर ऑपरेटर की मनमानी के कारण प्रत्येक दिन एक दो घंटे कार्य बाधित रहता हैं, जिससे भारी परेशानियां का सामना करना पड़ता है।