पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • बैलेंस चेक करने के बहाने धोखे से 40 हजार रुपए किए ट्रांसफर

बैलेंस चेक करने के बहाने धोखे से 40 हजार रुपए किए ट्रांसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैजनाथपुर चौक स्थित एसबीआई शाखा के पास लगे एटीएम से एक व्यक्ति के खाते की राशि को धोखे से अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिया। सौर बाजार प्रखंड के मधुरा निवासी कपिलदेव यादव ने पंजाब से मजदूरी कर अपने खाते में पैसा जमा किया था। पंजाब से आने के बाद वे 28 अप्रैल को एसबीआई शाखा के नजदीक लगे एटीएम पर आया। वहां पहले से खड़े एक व्यक्ति से जब बैलेंस चेक करने के लिए सहयोग मांगा तो उन्होंने बैलेंस चेक करने के बहाने उस व्यक्ति का कार्ड लेकर अपने खाते में राशि ट्रांसफर कर ली।

दूसरे दिन जब वे निकासी के लिए एसबीआई के दमगरी शाखा गए जहां उनका खाता था तो पता चला कि उसके खाते से 40 हजार रूपए दूसरे खाता में ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने ट्रांसफर किए गए खाते की जानकारी ली तो वह खाता महिषी थाना के भेलाही गांव निवासी छोटेलाल शाह का था। जिसके खाते में 40 हजार की राशि ट्रांसफर किया गया था।

छोटे लाल साह के घर पर जाकर लगभग एक सप्ताह तक वहां के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की मदद से पंचायत बुलाकर राशि लौटाने का आग्रह किया। लेकिन वे नहीं माने उसके बाद सौर बाजार और बैजनाथपुर पुलिस से इस बात की गुहार लगाई। अंत में घटना स्थल बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र में होने के कारण बैजनाथपुर पुलिस ने छोटेलाल साह पर मामला दर्ज कर विधिवत कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि यह बैंक का मामला है।

खबरें और भी हैं...