पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • मोबाइल से बात कर रहे बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत

मोबाइल से बात कर रहे बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलुआ थाना क्षेत्र के मेन केनाल के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की दोपहर दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में दो जख्मी में से एक ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों जख्मियों को बलुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है। बताया जाता है कि एचएस पर सुखाने के लिए पसारा गया मक्का और बाइक चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने के कारण यह हादसा हुआ।

बैंक कार्य से बलुआ बाजार जा रहा था

जानकारी अनुसार लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित ललितग्राम वार्ड नंबर 12 निवासी विनोद कामैत अपने साला नेपाल के सुनसरी जिला के नरसिंह निवासी धीरेंद्र कामैत को अपनी बाइक पर बैठाकर ललितग्राम से बलुआ बाजार बैंक कार्य से जा रहा था। इसी दौरान 58 आरडी मेन कनाल के पास पासवान टोला वार्ड नंबर 9 के समीप एसएच 91 पर सड़क पर विपरीत दिशा से लालपुर गोठ निवासी मो. जहांगीर अपने करीबी मो. इजहार के साथ आ रहा था। लोगों ने बताया कि जिस समय दुर्घटना हुई उस समय चालक विनोद कामैत वाहन चलाने के क्रम में मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक सड़क पर मक्का का दाना पसारे रहने के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक चालक विनोद कामैत और मो जहांगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धीरेंद्र कामैत और मो. इजहार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में नेपाल के रहने वाले धीरेंद्र कामत की भी रास्ते में मौत हो गई।

एनएच पर ही सुखाया जा रहा था मक्का, इस कारण से भी हुआ हादसा

सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक व भीड़।

प्रशासन नहीं देता ध्यान बनी रहता है खतरा

लोगों ने बताया कि हादसे का कारण स्थानीय लोगाें द्वारा सड़क पर मक्का सुखाया जाना है। राहगीरों ने बताया कि एसएच 91 पर जगह-जगह लोगों द्वारा अवैध रुप से मक्का सुखाया जाता है। लोगों का कहना था कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण सड़क पर किसानों द्वारा बड़ा-बड़ा लकड़ी का सील रखकर मक्का सुखाया जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को सड़क पर चलने में परेशानी ही नहीं होती, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।

सड़क पर अवैध रुप से सुखाने के लिए रखा गया मक्का का दाना

सड़क पर मक्का सुखाने वाले पर होगी कार्रवाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलुआ थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। जबकि जख्मी को बेहतर इलाज के लिए बलुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सक ने गंभीर अवस्था को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया है। इधर, मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर पसारे गए मक्का के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने ने बताया कि सड़क पर किसानों द्वारा अनाधिकृत रूप से मकई को सुखाया जाता है। बताया कि पकड़े जाने पर ऐसे किसानों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...