ड्यूटी पर तैनात बैंक क्लर्क की तबीयत बिगड़ी, रेफर
करजाईन | करजाईन बाजार स्थित कॉपरेटिव बैंक में क्लर्क के पद पर पदस्थापित जुगत जुगत रजक की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैंक कर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे सिमराही रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में बाहर रेफर कर दिया।