पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • प्रखंड और अंचल कार्यालय में लगाए सीसीटीवी कैमरा

प्रखंड और अंचल कार्यालय में लगाए सीसीटीवी कैमरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड एवं अंचल परिक्षेत्र अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगी। बिचौलिया एवं दलालों की गतिविधियों पर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी की सख्ती नजर रहेगी। कर्मी व जनप्रतिनिधियों के अलावा बराबर प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने वाले लोगों की पहचान कर यह भी पता किया जा सकेगा कि वह किस काम से रोज कार्यालय आते हैं। दलाली और बिचौलिया गिरी पर हद तक काबू पाया जा सकता है। कैमरा लगने के बाद कर्मी गलत तरीके से काम करने से परहेज करने लगे हैं। जबकि कार्यालय में दलाली और बिचौलिया गिरी करने वाले भी मुख्यालय परिसर जाने से परहेज करने लगे हैं । बीडीओ लालबाबू पासवान ने बताया कि प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रमुख कार्यालय ,आरटीपीएस काउन्टर सहित संपूर्ण प्रखंड परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। प्रखंड के हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। गलत तरीके से काम करने और कराने वालो की शिकायत मिलने के बाद कैमरा फुटेज से जांच कर कार्रवाई करने में सहुलियत होगी ।

खबरें और भी हैं...