बैजनाथपुर | प्रखंड परियोजना अनुश्रवण इकाई सौर बाजार के निर्देशानुसार गुरुवार प्रातः 7 से 8 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाल कर अपने आस-पास के गांवों का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। प्रभातफेरी कर रहे बच्चों ने संदेश के जरिये लोगों को शौचालय उपयोग करने का अनुरोध किया। बसंती कन्या मध्य विद्यालय बैजनाथपुर व नव सृजित प्राथमिक विद्यालय कबैला की प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंन्दरवा के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार के अलावा प्रभात फेरी में बीईओ सहित विद्यालय के समन्वयक व अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।