बाइक और कट्टा छोड़ भागे
बैजनाथपुर | धमसैनी गांव निवासी प्रमोद सिंह को शुक्रवार को जान से मारने की नीयत से अपराधी आए थे। घटना को अंजाम देने में असफल रहे अपराधी अपनी बिना नंम्बर की बाइक व दो गोली छोड़ भाग गए। इसकी सूचना सौरबाजार थाना को दी गयी। पुलिस वहां पहुंचकर अवैध हथियार व मोटरसाइकिल बरामद जब्त कर ली। पीड़ित प्रमोद सिंह ने गांव के ही एक अपराधी कोकन यादव पिता उमेश यादव के विरूद्ध थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित के अनुसार गोली चलाई थी गई थी।