बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार बाजार स्थित पीएनबी के एटीएम से नकदी निकासी करने गए युवक से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदल कर 51 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मोकमा गांव निवासी रंजीत कुमार मुखिया मंगवार बाजार स्थित पीएनबी एटीएम से पैसे की निकासी करने के लिए कतार में खड़े थे। उसी क्रम में एक अंजान व्यक्ति ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।जिसके बाद उसके एसबीआई सोनवर्षा शाखा के खाता 20418042405 से करीब 51 हजार रुपये की निकासी कई किश्तों में कर ली गयी। घटना के बाद पीड़ित युवक के द्वारा बसनही थाना में आवेदन देने गया लेकिन थानाध्यक्ष ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच जाने को कहा। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटना अक्सर होती रहती है। इस कारण लोगों में भय व्याप्त है। एक तरफ तो बैंक प्रबंधन की ओर से भी लोगों को एटीएम से राशि की निकासी करते वक्त सावधानी बरतने को कहा जाता है। थोड़ी सी असावधानी बरतने पर भी उनसे धोखाधड़ी कर ली जाती है।
प्रखंड क्षेत्र के मोकमा गांव का रहने वाला है रंजीत