पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झांसा देकर 1 साल तक करता रहा यौन शोषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले प्रेमी की जब दहेज के रूप में 2 लाख नगद और बाइक की मांग पूरी नहीं की तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया।

सौर बजार प्रखंड के कढ़ैया पंचायत अंतर्गत फौरसाहा गांव की 19 वर्षीय किशोरी ने कांप मुसहरनियां निवासी संजीव कुमार के खिलाफ एक वर्ष पूर्व से शादी का झांसा देकर योन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कहा कि जब मेरे परिजनों द्वारा शादी करने को कहा गया तो 2 लाख रुपए और बाइक की मांग करने लगे।

पीड़िता ने जब अपने प्रेमी से दहेज की व्यवस्था नहीं होने की बात की तो उसने बिना दहेज शादी करने से इंकार कर दिया। प्रेमी युवक अब गांव छोड़कर भी फरार हो गया है। पीड़िता ने एक आवेदन सौर बाजार थाना अध्यक्ष को देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त हुअा है। मामले की जांच के बाद न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...