बैजनाथपुर | नादो पंचायत अंतर्गत मधुरा वार्ड सं. 4 में शनिवार को अपने ही खतियानी जमीन पर घर बना रहे छठु ठाकुर को गांव के दबंगों ने आकर न केवल घर बनाने से रोका बल्कि मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया। जख्मी के बयान पर सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि गांव के ही राजा ठाकुर, कमलेश ठाकुर, विकास, बम, दिनेश, डोमी, रंजय, हरेराम, प्रेम, प्रभाष, घनश्याम, रामखेलावन ठाकुर सहित 12 लोगों पर मारपीट करने एवं घर छोड़ कर भाग जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।