पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महुआ बाजार में अस्पताल नहीं, होती है दिक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महुआ बाजार | सोनबर्षाराज प्रखंड क्षेत्र के महुआ बाजार अस्पताल विहीन है। सघन आबादी वाले इस इलाके के लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा नहीं होने के कारण झोला छाप डाॅक्टरों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जबकि महुआ बाजार 12 से 15 पंचायतों का सबसे पुराना और प्रमुख बाजार है। महुआ बाजार में बसनही थाना तो है, लेकिन प्राथमिक स्वस्थ केंद्र नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर सोनबर्षाराज जाना पड़ता है। सोनबर्षाराज ले जाने के दौरान रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देते हैं। स्थानीय ग्रामीण नंदन साह, सुरेश भगत, भातु स्वर्णकार, सोनबर्षाराज पूर्वी भाजपा उपाध्यक्ष एन. पी. गुप्ता, अमर सिंह आदि ने क्षेत्रीय विधायक से इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...