सौर बाजार | प्रखंड के सुहथ पंचायत स्थित भवटिया गांव में ग्राम देवता नाथ बाबा स्थान परिसर में पुरूषोतम मास (मलमास) के अवसर पर 30 दिवसीय सीताराम नाम जाप महायज्ञ का आयोजन किया गया है। पं. गोवर्द्धन झा के मंत्रोच्चारण के साथ 15 मई से शुरू हुए इस महायज्ञ में ग्रामीणों एवं कीर्तन मंडलियो द्वारा 30 दिन तक सीताराम नाम जाप किया जा रहा है। आयोजन समिति बजरंग बाल मंडली के सदस्यों ने बताया कि 30 दिनों में 30 लाख बार सीता राम नाम का जाप भवटिया गांव सहित प्रखंड व जिले वासियों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में भवटिया, सुहथ ,अर्रहा, रौता खेम, सौर बाजार सहित आसपास के गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।