सौर बाजार | प्रखंड के अधिकांश सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने शुक्रवार को प्रभातफेरी निकालकर अपने-अपने गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को अपने-अपने घरों मे शौचालय निर्माण करने और निर्मित शौचालय का उपयोग करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। इधर, निजी विद्यालय संघ पब्लिक एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कोसी रेंज के अध्यक्ष राजदीप कुमार के निर्देश पर सदस्य विद्यालयों ने भी प्रभातफेरी में शामिल हुए। बीईओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सभी एचएम अपने पोषक क्षेत्र के हर गली-मुहल्ले में बच्चों के साथ जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।