सौर बजार से काम कर घर लौट रहे मजदूर अजगैवा पंचायत के वार्ड सं. 5 निवासी 30 वर्षीय मजदूर राधे शर्मा को शनिवार शाम 7 बजे बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई।
घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने बैजनाथपुर-सौर बाजार मुख्य मार्ग के जीरोमाइल चौक पर शव रख कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर तक आवागमन बाधित रही। ग्रामीणों ने इस दौरान मुआवजे की मांग की। सुबह 11 बजे से लगातार 2:30 बजे तक यातायात बाधित रहा।
टायर जलाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।