पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • मिडिल स्कूल कढैया के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना

मिडिल स्कूल कढैया के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सौर बाजार

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कढैया से सोमवार को कक्षा 7 एवं 8 के सौ छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण पर ले जाया गया। परिभ्रमण दल को लेकर दो बस विद्यालय से रवाना हुई, जिसे विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रंभा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवनारायण कामत ने बताया कि बच्चों को कारू खिरहर मंदिर महपुरा, मत्स्यगंधा रक्त चौसठ योगिनी मंदिर, झील, बनगांव स्थित लक्ष्मीनाथ गोंसाई मंदिर, महिषी के मंडन मिश्र की धरती तारा स्थान सहित कोसी के अन्य एेतिहासिक पर्यटक स्थलों का परिभ्रमण कराया जाएगा और धार्मिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। जिन बातों को बच्चे किताब में पढ़ते हैं उन्हें अपनी आंखों से देखने से उनका बौद्धिक विकास होगा।

परिभ्रमण पर जाने वाले बच्चे स्कूल ड्रेस में नहीं थे। परिभ्रमण दल के साथ प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक रामचंद्र रजक, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार समेत अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिका थे।

खबरें और भी हैं...