पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • नीरा बिक्री केंद्र का बीडीओ ने किया उद्‌घाटन

नीरा बिक्री केंद्र का बीडीओ ने किया उद्‌घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरघट | पतरघट बाजार स्थित महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन के अन्तर्गत नीरा बिक्री केन्द्र का उद्‌घाटन सोमवार को बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने किया। मौके पर बीडीओ ने बताया कि नीरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नीरा में धूप लगने पर उसमें अल्कोहल का फॉर्मेशन होने लगता है, जो स्वास्थ्य के लिए अहितकर है और उपयोग करना वर्जित हैं।

बीडीओ ने जानकारी दिया कि नीरा उतारने वक्त लवनी के अंदर चूना का लेप लगा रहना चाहिए। बीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि नीरा उपयोग करने की विधि में गड़बड़ी पाये जाने पर विक्रेता और पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उद्घाटन के मौके पर जीविका के संतोष कुमार, राजेश कुमार, गृजेश ,नमीता, रंजीत, लव, राजा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...