बैजनाथपुर | गांव कचरा से प|ी को अगवा किए जाने के मामले में पति ने बरियाही पंचायत के भरना निवासी बुच्चन दास आरोप लगाते हुए सौरबाजार थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। सौरबजार थाना के कढैया पंचायत के कचरा वार्ड 9 निवासी विनोद शर्मा ने सौर बाजार थाना में एक आवेदन देकर बरियाही पंचायत के भरना निवासी बुच्चन दास के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा है कि एक वर्ष पूर्व मधेपुरा जिले के सपहा बाद निवासी जयराम दास की पुत्री नेहा देवी से मेरी शादी हिन्दु रीति-रिवाज से हुई थी। 20 मई को अन्य दिनों की तरह मजदूरी करने पतरघट लौट गए। इधर, मौका देख बरियाही पंचायत के भरना निवासी बुच्चन दास ने डरा धमका कर मेरी प|ी का अपहरण कर लिया।