पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपहृत नवविवाहिता मंगला बाजार से बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महुआ बाजार(सोनवर्षाराज) | बसनही थाना अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के जमुनिया गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने रविवार की रात मंगला बाजार से बरामद कर लिया। युवती का अपहरण गत माह कर लिया गया था। बसनही थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें की 4 गिरफ्तारी हो चुकी थी। रविवार की रात मंगला बाजार से अपहृता को बरामद किया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। बख्तियापुर के जमुनियां गांव में बीते 9 मार्च को युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद मायके से ही उसका अपहरण हाे गया था। 25 अप्रैल को बसनही थाना में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बसनही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। युवती का पहले से किसी के साथ प्रेम था।

खबरें और भी हैं...