त्रिवेणीगंज | त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय होने के कारण विभिन्न कार्यों को लेकर प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का अनुमंडल मुख्यालय आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय नहीं होने के कारण बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानियां उठानी पर रही है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सज्जन कुमार संत ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय व यूरेनल की व्यवस्था के लिए कई बार लोगों की मांग उठी है।